Home » कटनी » कटनी » बड़वारा में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

बड़वारा में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

News Portal Development Companies In India

बड़वारा में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Oplus_131072

ग्राम रोहनिया के सांधी रोड पर पुलिस ने पकड़ा ट्रैक्टर, बिना वैध दस्तावेज किया जा रहा था रेत का परिवहन

कटनी। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बड़वारा थाना पुलिस ने ग्राम रोहनिया के सांधी रोड पर कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। ट्रैक्टर में बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को ग्राम रोहनिया के सांधी रोड पर लाल रंग का मेसी कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP 21 AB 3643 रेत से भरी ट्रॉली के साथ दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम अखिलेश उर्फ गोलू, पिता अनिल विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़ाकला, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया।

रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया। मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसपी के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जावट एवं आरक्षक 624 रवि कुमार कोरी की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश