Home » कटनी » अनाथ बच्चों के बीच पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियों की सौगात

अनाथ बच्चों के बीच पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियों की सौगात

News Portal Development Companies In India

अनाथ बच्चों के बीच पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियों की सौगात

पत्नी के साथ आशा किरण अनाथ आश्रम पहुंचे एसपी, बच्चों को उपहार देकर बढ़ाया उत्साह; बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाकर साझा की त्योहार की खुशियां

कटनी। दीपावली का असली आनंद दूसरों के जीवन में खुशियों की रोशनी बिखेरने में है। इसी मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ झिंझरी स्थित आशा किरण अनाथ आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने अनाथ बच्चों के बीच दीपावली का पर्व मनाकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को स्कूल बैग, मिठाई, फल, दीपक, मोमबत्तियां और पटाखे उपहार स्वरूप भेंट किए। अचानक मिले इन उपहारों से बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। एसपी ने बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनके साथ हंसी-मजाक करते हुए कुछ खुशनुमा पल बिताए।

दीपावली के इस खास मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ फुलझड़ियां जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने प्रत्येक बच्चे को प्यार और स्नेह देते हुए ‘हैप्पी दीपावली’ कहा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और सुखमय जीवन की कामना की।

पुलिस अधीक्षक का यह संवेदनशील और आत्मीय प्रयास बच्चों के लिए दीपावली को यादगार बना गया। वर्दी के साथ मानवीय संवेदनाओं का यह चेहरा समाज को संदेश देता है कि त्योहार की असली खुशी जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने में ही है।

कटनी पुलिस – सुरक्षा, सेवा और संवेदना।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश