Home » कटनी » कटनी » मिट्टी के दीयों से जगमगाएं घर, जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियां लाएं: कलेक्टर आशीष तिवारी

मिट्टी के दीयों से जगमगाएं घर, जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियां लाएं: कलेक्टर आशीष तिवारी

News Portal Development Companies In India

मिट्टी के दीयों से जगमगाएं घर, जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियां लाएं: कलेक्टर आशीष तिवारी

दीपावली पर कलेक्टर की जिलेवासियों से खास अपील, स्थानीय कारीगरों और महिला स्वसहायता समूहों से खरीदारी कर बढ़ाएं उनका रोजगार; सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का दिया संदेश

कटनी। दीपावली की रोशनी सिर्फ घरों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद परिवार के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचे। इसी संदेश के साथ कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि दीपावली प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है। यह हमें अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर आशा की विजय का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का आग्रह किया।

उन्होंने पटाखों के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखों पर प्रतिबंध का पालन करें। केवल ग्रीन पटाखों का उपयोग करें और विद्युत सुरक्षा सहित सभी जरूरी सावधानियां बरतें।

स्थानीय बाजार से खरीदारी कर बढ़ाएं कारीगरों का उत्साह

कलेक्टर ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि जिले के कुम्हार मिट्टी के आकर्षक दीये तैयार करते हैं, वहीं महिला स्वसहायता समूह पूजन सामग्री, पूजा बाती और सजावटी वस्तुओं का निर्माण कर रहे हैं। नागरिक स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर इन कारीगरों और महिलाओं की मेहनत को सम्मान दें। इससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने की अपील

कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब समाज के वंचित और जरूरतमंद परिवार भी इस उत्सव की खुशियों में शामिल हों। उन्होंने जिलेवासियों से अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंदों की मदद करने और उनके जीवन में भी दीपावली का उजाला पहुंचाने की अपील की।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश