Home » कटनी » कटनी » कटनी में रेलवे की सघन जांच! अयोध्या-मुंबई एक्सप्रेस में मिला अनअप्रूव्ड पानी, टीम ने मौके पर की कार्रवाई

कटनी में रेलवे की सघन जांच! अयोध्या-मुंबई एक्सप्रेस में मिला अनअप्रूव्ड पानी, टीम ने मौके पर की कार्रवाई

News Portal Development Companies In India

कटनी में रेलवे की सघन जांच! अयोध्या-मुंबई एक्सप्रेस में मिला अनअप्रूव्ड पानी, टीम ने मौके पर की कार्रवाई

कटनी। रेल यात्रियों की सेहत और सुरक्षा को लेकर कटनी रेलवे स्टेशन पर रेलवे की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अयोध्या कैंट से मुंबई की ओर जाने वाली 22104 अयोध्या-मुंबई एक्सप्रेस में जांच के दौरान अनअप्रूव्ड पानी पकड़ा गया। इस कार्रवाई के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22104 अयोध्या-मुंबई एक्सप्रेस के कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन में मौजूद पानी की बोतलों की जांच की गई, जिसमें अनअप्रूव्ड पानी मिलने का मामला सामने आया। टीम ने मौके पर पानी की बोतलों को एकत्रित कर जांच की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में सीसीआई नावेद सिद्दीकी, एसएमसी एचके शुक्ला, सीएचआई बलवेंद्र प्रताप सिंह, टीसी राजेन्द्र मीणा और आरपीएफ के मनीष सिंह शामिल रहे।

गौरतलब है कि ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है। ऐसे में एक्सप्रेस ट्रेन में अनअप्रूव्ड पानी मिलना रेलवे की निगरानी व्यवस्था और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर सवाल खड़े करता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि ट्रेन में यह पानी कहां से पहुंचा और इसकी सप्लाई के पीछे कौन लोग शामिल हैं? रेलवे प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

सड़क सुरक्षा की नई पहल: जेके सीमेंट पन्ना ने ट्रक चालकों को बांटे निःशुल्क पावर चश्मे, सुरक्षित सफर को मिलेगी नई दृष्टि नेत्र जांच शिविर के बाद जरूरतमंद चालकों को मिले चश्मे, कंपनी ने सड़क सुरक्षा के साथ चालक कल्याण की दिशा में पेश की मानवीय संवेदना की मिसाल

सियार के अवैध शिकार में दक्षिण पन्ना वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से जेल भेजे गए दो महीने से चल रही थी आरोपियों की तलाश, मुखबिर की सूचना पर पहले जब्त किया गया था वन्यप्राणी का मांस

 पुराने कुएं में गिरा जंगली सूअर, दक्षिण पन्ना वन विभाग की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ा सलेहा रेंज के वन अमले ने दिखाई तत्परता, घंटों की मशक्कत के बाद वन्यजीव को सुरक्षित बचाया

वनभूमि पर कब्जे के खिलाफ दक्षिण पन्ना वन विभाग का बड़ा एक्शन! दो जगह अतिक्रमण हटाया, एक स्थान पर कब्जे की कोशिश नाकाम वन सुरक्षा पखवाड़े में वन अमले की सख्त निगरानी, मोहंद्रा और शाहनगर क्षेत्र में विशेष गश्त के दौरान हुई कार्रवाई