Home » कटनी » ट्रेन में महिला की तबीयत बिगड़ी, कटनी में रेलवे डॉक्टर ने किया मृत घोषित

ट्रेन में महिला की तबीयत बिगड़ी, कटनी में रेलवे डॉक्टर ने किया मृत घोषित

News Portal Development Companies In India

ट्रेन में महिला की तबीयत बिगड़ी, कटनी में रेलवे डॉक्टर ने किया मृत घोषित

मुंबई से बक्सर जा रही 13202 जनता एक्सप्रेस में हुआ घटनाक्रम, परिजन की सूचना पर रेलवे कंट्रोल ने कराई चिकित्सकीय मदद

कटनी। मुंबई से पटना की ओर जा रही 13202 जनता एक्सप्रेस में सफर कर रही करीब 50 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला के परिजन ने रेलवे कंट्रोल को फोन कर डॉक्टर उपलब्ध कराने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कटनी रेलवे स्टेशन पर महिला को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

मामले की जानकारी डिप्टी एसएम कमर्शियल कटनी मुकेश मिश्रा को मिली। उन्होंने तत्काल रेलवे डॉक्टर से संपर्क कर उन्हें स्टेशन पर बुलाया। ट्रेन के कटनी पहुंचने पर रेलवे चिकित्सक ने महिला की जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतका की पहचान गीता देवी, निवासी बक्सर जिला, बिहार के रूप में बताई गई है। जानकारी के अनुसार गीता देवी अपने परिजनों के साथ मुंबई से बक्सर की यात्रा कर रही थीं।

महिला की मौत की खबर से ट्रेन में मौजूद परिजनों में शोक का माहौल बन गया। रेलवे की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

सड़क सुरक्षा की नई पहल: जेके सीमेंट पन्ना ने ट्रक चालकों को बांटे निःशुल्क पावर चश्मे, सुरक्षित सफर को मिलेगी नई दृष्टि नेत्र जांच शिविर के बाद जरूरतमंद चालकों को मिले चश्मे, कंपनी ने सड़क सुरक्षा के साथ चालक कल्याण की दिशा में पेश की मानवीय संवेदना की मिसाल

सियार के अवैध शिकार में दक्षिण पन्ना वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से जेल भेजे गए दो महीने से चल रही थी आरोपियों की तलाश, मुखबिर की सूचना पर पहले जब्त किया गया था वन्यप्राणी का मांस

 पुराने कुएं में गिरा जंगली सूअर, दक्षिण पन्ना वन विभाग की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ा सलेहा रेंज के वन अमले ने दिखाई तत्परता, घंटों की मशक्कत के बाद वन्यजीव को सुरक्षित बचाया

वनभूमि पर कब्जे के खिलाफ दक्षिण पन्ना वन विभाग का बड़ा एक्शन! दो जगह अतिक्रमण हटाया, एक स्थान पर कब्जे की कोशिश नाकाम वन सुरक्षा पखवाड़े में वन अमले की सख्त निगरानी, मोहंद्रा और शाहनगर क्षेत्र में विशेष गश्त के दौरान हुई कार्रवाई