Home » कटनी » ऑपरेशन मुस्कान में बड़वारा पुलिस की बड़ी सफलता, गुजरात और तमिलनाडु से दो नाबालिग बालिकाएं दस्तयाब

ऑपरेशन मुस्कान में बड़वारा पुलिस की बड़ी सफलता, गुजरात और तमिलनाडु से दो नाबालिग बालिकाएं दस्तयाब

News Portal Development Companies In India

ऑपरेशन मुस्कान में बड़वारा पुलिस की बड़ी सफलता, गुजरात और तमिलनाडु से दो नाबालिग बालिकाएं दस्तयाब

तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दोनों को तलाशकर परिजनों के सुपुर्द किया

कटनी। नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बड़वारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में लापता हुई दो 17 वर्षीय नाबालिग बालिकाओं को गुजरात और तमिलनाडु से दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पहला मामला: थाना बड़वारा में 21 जून 2026 को एक फरियादी ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 358/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की सहायता से लगातार प्रयास करते हुए बालिका को गुजरात से 3 अक्टूबर 2026 को दस्तयाब किया।

दूसरा मामला: 20 सितंबर 2026 को थाना बड़वारा में एक अन्य 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 556/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी एवं साइबर सेल की मदद से बालिका का पता लगाकर उसे तमिलनाडु से 3 अक्टूबर 2026 को दस्तयाब किया।

दोनों मामलों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इनकी रही विशेष भूमिका

दोनों दस्तयाबी कार्रवाइयों में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत तथा साइबर सेल से आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

सेवा सेतु शिविर में वार्ड स्तर पर नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ नगर के विभिन्न 6 स्थानों पर आयोजित शिविरों में महापौर जिला अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने सहभागिता कर, किया हितलाभ का वितरण