Home » पन्ना » सड़क सुरक्षा की दिशा में जेके सीमेंट की सराहनीय पहल, ट्रक और बस चालकों के लिए लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

सड़क सुरक्षा की दिशा में जेके सीमेंट की सराहनीय पहल, ट्रक और बस चालकों के लिए लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

News Portal Development Companies In India

सड़क सुरक्षा की दिशा में जेके सीमेंट की सराहनीय पहल, ट्रक और बस चालकों के लिए लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने कराई आंखों की जांच, कमजोर नजर वाले चालकों को जेके सीमेंट प्रबंधन जल्द वितरित करेगा निःशुल्क चश्मे और दवाइयां

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी आंखों की देखभाल और रात्रि में वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी

पन्ना, मध्य प्रदेश। सड़क सुरक्षा को लेकर जेके सीमेंट वर्क्स पन्ना ने एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए अपने प्रांगण में ट्रक एवं बस चालकों सहित परिवहन कर्मियों के लिए विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।

शिविर का मुख्य उद्देश्य भारी वाहन चालकों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर को वाहन चालकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक ने दी सेवाएं

शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी के सहयोग से पन्ना के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गर्वेश मोदी (एम.एस.) ने वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। तकनीकी जांच में संजय खरे ने सहयोग किया। वहीं परिवहन विभाग एवं तकनीकी टीम से जुड़े अविनाश प्रजापति, जाफर अली और शिवम श्रीवास्तव ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कमजोर नजर वाले चालकों को जल्द मिलेंगे निःशुल्क चश्मे

शिविर की खास बात यह रही कि जिन वाहन चालकों की आंखों की रोशनी कमजोर पाई गई अथवा जिन्हें दृष्टि संबंधी समस्या मिली है, उन्हें जेके सीमेंट प्रबंधन की ओर से जल्द ही निःशुल्क चश्मे एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने चालकों को आंखों की नियमित देखभाल, रात्रि में वाहन चलाते समय सावधानियां और बेहतर खान-पान से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

धुंधली नजर बन सकती है दुर्घटना की वजह

जेके सीमेंट प्रबंधन ने कहा कि कंपनी के लिए केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि सड़कों पर दिन-रात मेहनत करने वाले वाहन चालक भी महत्वपूर्ण हैं। एक स्वस्थ और सतर्क चालक ही सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर सकता है। कई बार धुंधली नजर और दृष्टि संबंधी समस्याएं गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। ऐसे में समय पर नेत्र परीक्षण कराना बेहद जरूरी है। कंपनी ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी और सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

जेके सीमेंट की इस पहल की पन्ना जिले के ट्रांसपोर्टर्स, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। निश्चित रूप से औद्योगिक संस्थानों द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी के तहत किए जाने वाले ऐसे प्रयास न केवल श्रमिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले आम नागरिकों की जिंदगी सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?