Home » कटनी » कटनी » कैमोर में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में निकली आक्रोश महारैली

कैमोर में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में निकली आक्रोश महारैली

News Portal Development Companies In India

अभिमन्यु विश्कर्मा की रिपोर्ट

कैमोर में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में निकली आक्रोश महारैली

UGC Roll Back और सवर्ण आयोग गठन की मांग को लेकर विजयराघवगढ़ SDM कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, सौंपा ज्ञापन

कटनी/कैमोर। कैमोर में बुधवार को सवर्ण समाज ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए आक्रोश महारैली निकाली। कैमोर से शुरू हुई यह महारैली विजयराघवगढ़ स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

महारैली के दौरान UGC Roll Back और सवर्ण आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बड़ी संख्या में समाज के लोग हाथों में तख्तियां और नारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

कैमोर से विजयराघवगढ़ तक निकली महारैली में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए। एसडीएम कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की मांग रखी।

महारैली के जरिए सवर्ण समाज ने अपनी एकजुटता और मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आयोजन से जुड़े लोगों ने महारैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए कैमोर क्षेत्र के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही – निगमायुक्त सुबह स्वच्छ शहर से लेकर बेहतर राजस्व वसूली तक, समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही – निगमायुक्त सुबह स्वच्छ शहर से लेकर बेहतर राजस्व वसूली तक, समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश