Home » कटनी » गांधी जयंती पर स्वच्छता गतिविधियों के साथ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश महापौर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बस स्टैंड में आयोजित हुआ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान

गांधी जयंती पर स्वच्छता गतिविधियों के साथ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश महापौर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बस स्टैंड में आयोजित हुआ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान

News Portal Development Companies In India

गांधी जयंती पर स्वच्छता गतिविधियों के साथ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश

महापौर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बस स्टैंड में आयोजित हुआ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम

स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान

कटनी – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर,अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों एवं नागरिकों ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर श्रमदान कर स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियों के साथ हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कचरे का उचित प्रबंधन करने, गंदगी न फैलाने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता मित्रों के समर्पण, सेवाभाव और निरंतर परिश्रम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वच्छता मित्रों के योगदान को स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों एवं जीवन संदेशों को स्मरण करते हुए स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया जाकर महापौर श्रीमती सूरी द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। आयोजित कार्यक्रम ने स्वच्छता, श्रम के सम्मान और जनभागीदारी का संदेश देते हुए नागरिकों को स्वच्छ शहर के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

श्रमदान कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी,एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, अनुराग त्रिसोलिया, अंबरीश वर्मा, पूर्व पार्षद सीमा कैलाश जैन, सोगानी समाजसेवी अभिनंदन सरावगी, अभिनंदन शर्मा,नगर निगम अधिकारी, उपयुक्त श्रीमती प्रियंका झारिया,कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री संजय मिश्रा, शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल, योगेश पवार, विजन टीम, टीम ओम साईं विजन सहित निगम स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षकों की मौजूदगी रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?