Home » कटनी » कटनी » कुठला थाना परिसर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मचा हड़कंप

कुठला थाना परिसर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मचा हड़कंप

News Portal Development Companies In India

कुठला थाना परिसर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मचा हड़कंप

बेटे के जेल जाने और पत्नी को आरोपी बनाए जाने से नाराजगी की बात, झुलसे व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया
कटनी। कुठला थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दलपत पटेल नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि दलपत पटेल का बेटा चोरी के एक मामले में जेल में बंद है। इसी मामले में उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि इसी को लेकर दलपत पटेल नाराज था।
इसी दौरान उसने कथित तौर पर कुठला थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाई और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दलपत पटेल ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, इसे लेकर पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

गांधी जयंती पर स्वच्छता गतिविधियों के साथ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश महापौर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बस स्टैंड में आयोजित हुआ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान