Home » पन्ना » गांधी जयंती पर आदिवासी टोले में गूंजा शिक्षा और नशामुक्ति का संकल्

गांधी जयंती पर आदिवासी टोले में गूंजा शिक्षा और नशामुक्ति का संकल्

News Portal Development Companies In India

गांधी जयंती पर आदिवासी टोले में गूंजा शिक्षा और नशामुक्ति का संकल्
पन्ना मदन तिवारी
शाहनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहनगर के अध्यक्ष छबिलाल चौधरी एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अनिल तिवारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत झिर्मला के ग्राम उमरिया स्थित आदिवासी टोला में गांधी जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अनिल तिवारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गांधीजी के जीवन, विचारों और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजेंगे और गांव में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे।
गांधी जयंती के अवसर पर शिक्षा और नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता पैदा करने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें ग्रामीण जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वही अनिल तिवारी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से हर्जन आदिवासियों के द्वारा कुछ शिकायत की गई ग्राम पंचायत स्तर की जिन्होंने तत्काल जनपद पंचायत शाह नगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ चौधरी से बात कर निराकरण की उम्मीद ग्रामीणों को दिलाई वहीं महिलाओं के द्वारा अभय शराब बिक्री से परेशान होना बताया जिस पर अनिल तिवारी के द्वारा तत्काल शाह नगर थाना प्रभारी रवि सिंह जादोंनं से बात कर शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की बात कही जिस पर अनिल तिवारी के द्वारा की गई प्रतिक्रिया को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में न्याय की उम्मीद जगी
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता कपिल मिश्रा ,जमुना देवी महिला मोर्चा की अध्यक्ष ,नवल बंजारा ,भगवानदास साहू जिला महासचिव जिला सचिव नायक जी , चैन सिंह राठौड़ ब्लॉक उपाध्यक्ष ,विजय पटेल अध्यक्ष मंडलम, पूरन शर्मा सेवादल ,भान सिंह आदिवासी ,हाकिम सिंह धनीराम चौधरी श्रीकांत साहू गणेश आदिवासी परमलाल आदिवासी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

गांधी जयंती पर स्वच्छता गतिविधियों के साथ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश महापौर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बस स्टैंड में आयोजित हुआ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान