Home » पन्ना » दीपावली पर जेके सीमेंट ने वृद्धाश्रम में जलाए खुशियों के दीप, बुजुर्गों को 6 माह का राशन और नए वस्त्र किए भेंट

दीपावली पर जेके सीमेंट ने वृद्धाश्रम में जलाए खुशियों के दीप, बुजुर्गों को 6 माह का राशन और नए वस्त्र किए भेंट

News Portal Development Companies In India

दीपावली पर जेके सीमेंट ने वृद्धाश्रम में जलाए खुशियों के दीप, बुजुर्गों को 6 माह का राशन और नए वस्त्र किए भेंट

श्रवण समस्या से जूझ रहे बुजुर्गों को दी गई हियरिंग एड, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कंपनी के अधिकारियों ने मनाई अनोखी दीपावली

पन्ना, मध्य प्रदेश। दीपावली का पर्व केवल घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और रिश्तों में अपनत्व का उजाला भरने का भी अवसर है। इसी भावना को साकार करते हुए जेके सीमेंट ने पन्ना स्थित वरिष्ठ नागरिक गृह में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाकर सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं की अनूठी मिसाल पेश की।

इस विशेष अवसर पर जेके सीमेंट परिवार की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों को आगामी छह महीनों के लिए संपूर्ण राशन सामग्री एवं नए वस्त्र सम्मानपूर्वक वितरित किए गए। वहीं, सुनने में परेशानी का सामना कर रहे बुजुर्गों को हियरिंग एड (श्रवण यंत्र) भी प्रदान किए गए, ताकि उन्हें बेहतर जीवन जीने में सहूलियत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की, उनके साथ समय बिताया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लंबे समय तक अपनों के स्नेह और साथ की जरूरत महसूस करने वाले बुजुर्गों के चेहरों पर इस पहल से खुशी और संतोष साफ नजर आया। दीपावली के अवसर पर मिले सम्मान और अपनत्व ने उनके त्योहार को यादगार बना दिया।

आश्रम संचालिका ने जताया आभार

वृद्धाश्रम की संचालिका श्रीमती दुर्गा त्रिपाठी ने जेके सीमेंट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों को छह माह का राशन, नए वस्त्र और श्रवण यंत्र उपलब्ध कराना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण है। इस पहल से बुजुर्गों को न केवल जरूरी सुविधाएं मिली हैं, बल्कि उन्हें अपनत्व और सम्मान का एहसास भी हुआ है।

वहीं, समन्वयक श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज के जरूरतमंद और वरिष्ठजनों के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचे। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और उनका आशीर्वाद ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता

जेके सीमेंट की इस पहल ने यह संदेश दिया कि औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। पन्ना क्षेत्र में जनकल्याण और सेवा के कार्यों के माध्यम से कंपनी समाज के जरूरतमंद वर्गों के सहयोग की दिशा में अपनी भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम के समापन पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने जेके सीमेंट परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कंपनी की निरंतर उन्नति और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश