Home » पन्ना » सियार के अवैध शिकार में दक्षिण पन्ना वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से जेल भेजे गए दो महीने से चल रही थी आरोपियों की तलाश, मुखबिर की सूचना पर पहले जब्त किया गया था वन्यप्राणी का मांस

सियार के अवैध शिकार में दक्षिण पन्ना वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से जेल भेजे गए दो महीने से चल रही थी आरोपियों की तलाश, मुखबिर की सूचना पर पहले जब्त किया गया था वन्यप्राणी का मांस

News Portal Development Companies In India

सियार के अवैध शिकार में दक्षिण पन्ना वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से जेल भेजे गए

दो महीने से चल रही थी आरोपियों की तलाश, मुखबिर की सूचना पर पहले जब्त किया गया था वन्यप्राणी का मांस

पन्ना। वन्यजीवों के अवैध शिकार पर अंकुश लगाने के लिए दक्षिण पन्ना वनमंडल लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पवई वन परिक्षेत्र की टीम ने सियार के अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को पवई वृत्त की उत्तर पवई बीट अंतर्गत राजस्व ग्राम पुरैना में मुखबिर से वन्यप्राणी के अवैध शिकार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वन्यप्राणी का मांस जब्त किया था। हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए थे। इसके बाद वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गया।

लगातार जांच और पतासाजी के बाद 19 नवंबर 2026 को वन विभाग की टीम ने ग्राम मोहनपुरा निवासी राहुल सपेरा एवं क्रतन सपेरा को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों के सियार के अवैध शिकार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद वन विभाग ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी पवई पंकज दुबे के निर्देशन में की गई। अभियान में परिक्षेत्र सहायक पवई बृजकिशोर खरे, परिक्षेत्र सहायक चौपरा पुष्पेंद्र सिंह, परिक्षेत्र सहायक पटोरी शरद नगर, परिक्षेत्र सहायक झांझर भारती कुमार एवं उत्तर पवई बीट गार्ड रामजी गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध शिकार करने वालों पर वन विभाग की नजर

दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण और अवैध शिकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार गश्त, निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के शिकार एवं वन अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में दक्षिण पन्ना वनमंडल की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

सड़क सुरक्षा की नई पहल: जेके सीमेंट पन्ना ने ट्रक चालकों को बांटे निःशुल्क पावर चश्मे, सुरक्षित सफर को मिलेगी नई दृष्टि नेत्र जांच शिविर के बाद जरूरतमंद चालकों को मिले चश्मे, कंपनी ने सड़क सुरक्षा के साथ चालक कल्याण की दिशा में पेश की मानवीय संवेदना की मिसाल

 पुराने कुएं में गिरा जंगली सूअर, दक्षिण पन्ना वन विभाग की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ा सलेहा रेंज के वन अमले ने दिखाई तत्परता, घंटों की मशक्कत के बाद वन्यजीव को सुरक्षित बचाया

वनभूमि पर कब्जे के खिलाफ दक्षिण पन्ना वन विभाग का बड़ा एक्शन! दो जगह अतिक्रमण हटाया, एक स्थान पर कब्जे की कोशिश नाकाम वन सुरक्षा पखवाड़े में वन अमले की सख्त निगरानी, मोहंद्रा और शाहनगर क्षेत्र में विशेष गश्त के दौरान हुई कार्रवाई