Home » कटनी » कटनी: बिना परमिट 302 भेड़ों का क्रूरता पूर्वक परिवहन, झिंझरी पुलिस ने ट्रक किया जब्त

कटनी: बिना परमिट 302 भेड़ों का क्रूरता पूर्वक परिवहन, झिंझरी पुलिस ने ट्रक किया जब्त

News Portal Development Companies In India

कटनी: बिना परमिट 302 भेड़ों का क्रूरता पूर्वक परिवहन, झिंझरी पुलिस ने ट्रक किया जब्त

कटनी। चौकी झिंझरी पुलिस ने पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 302 भेड़ों से भरे ट्रक क्रमांक UP61AT-3856 को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक और वाहन मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मैहर की ओर से भेड़-बकरियों से भरा एक ट्रक जबलपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर चौकी झिंझरी पुलिस ने NH-30 स्थित देवरी टोला फॉरेस्ट नाका के पास ट्रक को रोककर जांच की।

जांच के दौरान ट्रक में पटरे लगाकर बनाए गए दो मंजिला हिस्से में बड़ी संख्या में भेड़ों को कथित तौर पर क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा पाया गया। चालक से पशुओं के परिवहन से संबंधित दस्तावेज और परमिट मांगे गए, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने मौके से कुल 302 भेड़ों और परिवहन में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर लिया। चालक ने पूछताछ में अपना नाम रोशन यादव पिता हरिकिशन यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोरा, थाना चितवाड़ा, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) बताया।

पुलिस ने चालक रोशन यादव और ट्रक मालिक सुल्तान कुरैशी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी माधव नगर शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी झिंझरी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे, सउनि शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी एवं आरक्षक अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही – निगमायुक्त सुबह स्वच्छ शहर से लेकर बेहतर राजस्व वसूली तक, समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही – निगमायुक्त सुबह स्वच्छ शहर से लेकर बेहतर राजस्व वसूली तक, समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश