Home » कटनी » कटनी में बका लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार! बस स्टैंड से ढाबे तक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

कटनी में बका लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार! बस स्टैंड से ढाबे तक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

News Portal Development Companies In India

कटनी में बका लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार! बस स्टैंड से ढाबे तक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

कटनी। जिले में खुलेआम धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़वारा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग चार स्थानों पर दबिश देकर धारदार लोहे का बका लहराकर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

चार जगहों पर पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर को बड़वारा बस स्टैंड के पास धारदार बका लहराकर लोगों को भयभीत कर रहे गुड्डू विश्वकर्मा (35), निवासी ग्राम बरछेका को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन पठरा बस स्टैंड के पास हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले रामजी पटेल (34), निवासी ग्राम बरछेका को पुलिस ने पकड़ लिया।

वहीं, 17 नवंबर को पौंड़ी रोड पर धारदार बका लेकर लोगों को धमका रहे कान्हा सिंह (27), निवासी ग्राम टिकरिया को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इसी दिन ग्राम पठरा स्थित बर्मन ढाबा के पीछे बका लहराकर दहशत फैलाने वाले देवेन्द्र सिंह (25), निवासी ग्राम ठिठवारा, थाना कुठला को भी पुलिस ने दबोच लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत चारों पर कार्रवाई

बड़वारा पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार मिलने के संबंध में वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने और आमजन को भयभीत करने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश मिला है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक गौरीशंकर राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?