Home » पन्ना » सब जेल पवई में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भक्तिमय हुआ माहौल

सब जेल पवई में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भक्तिमय हुआ माहौल

News Portal Development Companies In India

सब जेल पवई में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भक्तिमय हुआ माहौल

पवई, मध्यप्रदेश। सब जेल पवई में जेल प्रशासन के मार्गदर्शन एवं विशेष पहल पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों एवं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास डॉ. रजनीश शास्त्री जी ने भगवान के विभिन्न अवतारों के उद्देश्य तथा श्रीकृष्ण जन्म की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान सब जेल परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों, जेल स्टाफ एवं बंदियों ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया और कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को आध्यात्मिक, सकारात्मक एवं आत्मचिंतन का वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस धार्मिक आयोजन का आयोजन कराया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे आयोजनों से बंदियों में सकारात्मक सोच, सद्भावना और आत्मचिंतन की भावना को बढ़ावा मिलता है।

ये रहे प्रमुख श्रोता

चतुर्थ दिवस की कथा में अखिलेश उपाध्याय, जनपद सीईओ, पंकज दुबे रेंजर, कृष्णा पाण्डेय, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, डॉ. सुरेश सोनी, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. प्रशांत भदौरिया, प्रमोद नगायच, विजय तिवारी, पवन गुप्ता एवं रिंकू सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

गांधी जयंती पर स्वच्छता गतिविधियों के साथ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश महापौर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बस स्टैंड में आयोजित हुआ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान