Home » पन्ना » के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित होंगे पन्ना पुलिस के दो जांबाज, थाना प्रभारी रोहित मिश्रा और प्र.आर. आशीष अवस्थी का चयन

के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित होंगे पन्ना पुलिस के दो जांबाज, थाना प्रभारी रोहित मिश्रा और प्र.आर. आशीष अवस्थी का चयन

News Portal Development Companies In India

के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित होंगे पन्ना पुलिस के दो जांबाज, थाना प्रभारी रोहित मिश्रा और प्र.आर. आशीष अवस्थी का चयन

वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित पुरस्कार की सूची जारी, दोनों को मिलेंगे ₹50 हजार और प्रशस्ति-पत्र

पन्ना, मध्यप्रदेश। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार के लिए पन्ना जिले के दो पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का चयन हुआ है। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी की गई पुरस्कार सूची में थाना कोतवाली पन्ना के थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा एवं सायबर सेल पन्ना में पदस्थ प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी को शामिल किया गया है।

वर्ष 2025 के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार की विशिष्ट श्रेणी के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार के तहत चयनित दोनों अधिकारी-कर्मचारियों को ₹50-₹50 हजार की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सागर संभाग में पन्ना के दो पुलिसकर्मियों का चयन

सागर संभाग से पन्ना जिले के दो पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयन होना पन्ना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। दोनों के चयन से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू ने दोनों चयनित पुलिसकर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय पुलिसिंग का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि पन्ना पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार के लिए चयन ने पन्ना पुलिस की कार्यशैली और उपलब्धियों को एक बार फिर प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

गांधी जयंती पर स्वच्छता गतिविधियों के साथ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश महापौर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बस स्टैंड में आयोजित हुआ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान