Home » पन्ना » जेके सीमेंट की सराहनीय पहल: स्वास्थ्य, पशुधन और स्वच्छता अभियान से ग्रामीणों को मिला लाभ

जेके सीमेंट की सराहनीय पहल: स्वास्थ्य, पशुधन और स्वच्छता अभियान से ग्रामीणों को मिला लाभ

News Portal Development Companies In India

जेके सीमेंट की सराहनीय पहल: स्वास्थ्य, पशुधन और स्वच्छता अभियान से ग्रामीणों को मिला लाभ

पवई अस्पताल में 100 टीबी पोषण किट वितरित, कोनी में पशु स्वास्थ्य शिविर के साथ स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाया जन-जागरूकता अभियान

पन्ना, मध्यप्रदेश। सामाजिक सरोकार और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत जेके सीमेंट द्वारा क्षेत्र में मानव स्वास्थ्य, पशुधन संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन अभियानों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के साथ पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवाएं और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

पवई में टीबी मरीजों को 100 पोषण किट वितरित

पवई के सरकारी अस्पताल केंद्र में 100 टीबी मरीजों के लिए पोषण किट वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य टीबी से जूझ रहे मरीजों को पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि उपचार के दौरान उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके। कंपनी की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की गई।

कोनी में पशु स्वास्थ्य शिविर, 113 पशुओं को दवाएं

कोनी गांव में आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर में पशुधन के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के साथ विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 113 पशुओं को किलनी नाशक एवं कृमिनाशक दवाएं वितरित की गईं, जबकि 25 बांझ पशुओं का उपचार किया गया। इसके अलावा 46 नवजात बछड़ों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई और जरूरतमंद पशुओं का प्राथमिक उपचार भी किया गया।

पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए 40 किलो मिनरल मिक्सचर का वितरण भी किया गया। शिविर से स्थानीय पशुपालकों को सीधे लाभ मिला।

स्वच्छता पखवाड़े में श्रमदान, लोगों को किया जागरूक

स्वच्छता पखवाड़े के तहत क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य के बीच संबंध की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न प्रमुख स्थानों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।

जेके सीमेंट की इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य, पशुधन और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को एक साथ जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्र में जनहित का संदेश दिया गया। मानव स्वास्थ्य के लिए पोषण सहयोग, पशुपालकों के लिए चिकित्सा सहायता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता—इन प्रयासों से अभियान को व्यापक स्वरूप मिला।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

गांधी जयंती पर स्वच्छता गतिविधियों के साथ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश महापौर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बस स्टैंड में आयोजित हुआ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान