जलकर विशेष राहत योजना का लाभ उठाएं, अंतिम 02 दिन शेष
कटनी। नगर पालिक निगम, कटनी द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं वर्षों से लंबित जलकर बकाया से मुक्ति हेतु संचालित जलकर विशेष राहत योजना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। योजना के तहत बकाया जलकर का एकमुश्त भुगतान करने पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।
निगम प्रशासन ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 के पूर्व अपने बकाया जलकर का भुगतान कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात छूट का लाभ समाप्त हो जाएगा तथा उपभोक्ताओं को पूरी राशि अधिभार सहित जमा करनी होगी एवं बकाया नहीं जमा करने पर नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जावेगी।
भुगतान की सुविधा
नागरिक अपनी सुविधा अनुसार नगर निगम कार्यालय,जोन कार्यालय
एवं सुभाष चौक स्थित विशेष शिविर के माध्यम से जलकर का भुगतान कर सकते हैं।
नगर पालिक निगम, कटनी का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र उपभोक्ता इस राहत से वंचित न रहे। अतः सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि जागरूक बनें और समय पर जलकर जमा कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

