Home » कटनी » कटनी » बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड रेत से भरा हाइवा जब्त, चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड रेत से भरा हाइवा जब्त, चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

News Portal Development Companies In India

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड रेत से भरा हाइवा जब्त, चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ओवरलोड रेत का परिवहन करते एक हाइवा वाहन को पकड़कर जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिलेभर में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा 21 नवंबर 2026 की रात्रि गश्त के दौरान हाइवा क्रमांक MP04 HE4383 को चेकिंग के लिए रोका गया।

जांच के दौरान हाइवा में लोड रेत का वजन कराया गया, जिसमें निर्धारित क्षमता से अधिक रेत भरी होना पाया गया। इस पर पुलिस ने वाहन चालक देवी प्रसाद यादव पिता भूपत यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हारी, जिला दमोह के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं ओवरलोड रेत परिवहन में प्रयुक्त हाइवा को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

प्रकरण के निराकरण के लिए पुलिस द्वारा इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक मोनेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?