Home » कटनी » कटनी » ड्यूटी से नदारद सफाई संरक्षकों पर निगम का शिकंजा! दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

ड्यूटी से नदारद सफाई संरक्षकों पर निगम का शिकंजा! दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

News Portal Development Companies In India

ड्यूटी से नदारद सफाई संरक्षकों पर निगम का शिकंजा! दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

कटनी। नगर निगम की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर अब कार्रवाई का शिकंजा कसने लगा है। बिना पूर्व सूचना के लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने और वार्डों की सफाई व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में निगम प्रशासन ने दो सफाई संरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 08 में पदस्थ सफाई संरक्षक साहिल/संजय तथा वार्ड क्रमांक 26 के सफाई संरक्षक प्रकाश/बुद्धूलाल लंबे समय से बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के चलते संबंधित वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

स्वास्थ्य अधिकारी निशांत कनोजिया द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि वार्ड दरोगा द्वारा मौखिक चेतावनी दिए जाने के बावजूद दोनों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसे शासकीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए निगम प्रशासन ने जवाब तलब किया है।

दोनों कर्मचारियों को तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निगम प्रशासन की इस सख्ती से साफ है कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही और ड्यूटी से मनमानी तरीके से गायब रहने वाले कर्मचारियों को अब जवाबदेही तय करनी होगी।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

प्लांट के बाहर भी सुरक्षा का जिम्मा! JK सीमेंट ने बिना हेलमेट चल रहे श्रमिकों को मौके पर बांटे क्रैश हेलमेट ‘जीरो हार्म’ नीति के तहत सुरक्षा गेट बैठक आयोजित, प्रबंधन ने श्रमिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

प्लांट के बाहर भी सुरक्षा का जिम्मा! JK सीमेंट ने बिना हेलमेट चल रहे श्रमिकों को मौके पर बांटे क्रैश हेलमेट ‘जीरो हार्म’ नीति के तहत सुरक्षा गेट बैठक आयोजित, प्रबंधन ने श्रमिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक