प्लांट के बाहर भी सुरक्षा का जिम्मा! JK सीमेंट ने बिना हेलमेट चल रहे श्रमिकों को मौके पर बांटे क्रैश हेलमेट
‘जीरो हार्म’ नीति के तहत सुरक्षा गेट बैठक आयोजित, प्रबंधन ने श्रमिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
पन्ना, मध्यप्रदेश। श्रमिकों की सुरक्षा केवल प्लांट परिसर तक सीमित नहीं, बल्कि घर से कार्यस्थल और वापस घर तक भी उतनी ही जरूरी है। इसी सोच के साथ जेके सीमेंट प्रबंधन ने सुरक्षा के प्रति सराहनीय पहल करते हुए प्लांट परिसर के बाहर बिना क्रैश हेलमेट आवागमन कर रहे श्रमिकों को मौके पर ही हेलमेट वितरित किए।
जेके सीमेंट प्लांट परिसर में विशेष ‘सुरक्षा गेट बैठक’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कार्यस्थल और सड़क पर सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कंपनी की ‘जीरो हार्म’ नीति को मजबूत करना रहा।
बैठक के दौरान सुरक्षा टीम के निरीक्षण में सामने आया कि कुछ श्रमिक प्लांट परिसर के बाहर बिना क्रैश हेलमेट के आवागमन कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने तत्काल पहल की और बिना हेलमेट पाए गए सभी श्रमिकों को मौके पर ही क्रैश हेलमेट उपलब्ध कराए।
इस दौरान सुरक्षा अधिकारियों और प्रबंधन प्रतिनिधियों ने श्रमिकों को समझाया कि सुरक्षा नियमों का पालन केवल ड्यूटी के दौरान ही नहीं, बल्कि प्लांट के बाहर और सड़क पर यात्रा करते समय भी अनिवार्य है। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक की जिंदगी अनमोल है और घर पर उसका परिवार इंतजार करता है, इसलिए हेलमेट पहनने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
कार्यक्रम में प्लांट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में शत-प्रतिशत हेलमेट उपयोग सुनिश्चित करने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षा उपकरणों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, सेफ्टी विभाग के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। श्रमिकों ने भी भविष्य में सुरक्षा नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करने का संकल्प लिया।
जेके सीमेंट की इस पहल ने संदेश दिया कि सुरक्षा सिर्फ कार्यस्थल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर सफर में जीवन की रक्षा का संकल्प है।

