Home » कटनी » कटनी » कटनी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई! रिहायशी मकान से 350 पाव अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

कटनी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई! रिहायशी मकान से 350 पाव अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

News Portal Development Companies In India

कटनी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई! रिहायशी मकान से 350 पाव अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

63 बल्क लीटर देशी शराब जब्त, 30 हजार रुपये आंकी गई कीमत; आबकारी अधिनियम के तहत अजमानतीय प्रकरण दर्ज

कटनी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम इमलाज में एक रिहायशी मकान से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान 7 पेटियों में रखे 350 पाव देशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 63 बल्क लीटर बताई गई है, जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बहोरीबंद वृत्त के आबकारी अमले को ग्राम इमलाज में एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रखे होने की मुखबिर से सूचना मिली।

सूचना पर आबकारी टीम ने ग्राम इमलाज निवासी फूलबाई पति स्वर्गीय सुदामा यादव (48 वर्ष) के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान 7 कार्टून में रखे देशी मदिरा मसाला एवं प्लेन के कुल 350 पाव बरामद हुए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है।

शराब की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक पाए जाने पर आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया। विभाग के अनुसार मामला अजमानतीय अपराध की श्रेणी में आता है।

इनकी रही प्रमुख भूमिका: कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, मंशाराम उईके, प्रवीण रतन वरकड़े, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुटार, मुख्य आरक्षक रामसिंह, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, वीणा ब्रह्म तथा आबकारी आरक्षक अरुण पांडेय, आशुतोष तिवारी एवं रविराज भूमिया शामिल रहे।

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

प्लांट के बाहर भी सुरक्षा का जिम्मा! JK सीमेंट ने बिना हेलमेट चल रहे श्रमिकों को मौके पर बांटे क्रैश हेलमेट ‘जीरो हार्म’ नीति के तहत सुरक्षा गेट बैठक आयोजित, प्रबंधन ने श्रमिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

प्लांट के बाहर भी सुरक्षा का जिम्मा! JK सीमेंट ने बिना हेलमेट चल रहे श्रमिकों को मौके पर बांटे क्रैश हेलमेट ‘जीरो हार्म’ नीति के तहत सुरक्षा गेट बैठक आयोजित, प्रबंधन ने श्रमिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक