Home » खेल » यूपी की इंस्टा फेम की मौत:मां के साथ जा रहीं थी उज्जैन, रास्ते में छवि और मां सारिका की कार ट्रक में घुसी

यूपी की इंस्टा फेम की मौत:मां के साथ जा रहीं थी उज्जैन, रास्ते में छवि और मां सारिका की कार ट्रक में घुसी

News Portal Development Companies In India

 

विस्तार

सोशल मीडिया पर हाथरस जिले में चर्चित छवि वार्ष्णेय (22) व उनकी मां सारिका (47) की उज्जैन जाते समय गरोठ हाईवे पर मौत हो गई। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के इस हाईवे पर मंगलवार सुबह छवि की कार पीछे से एक ट्रक में घुस गई।


कार में छवि और मां सारिका के अलावा पिता श्यामबाबू लाल (49) और ससुर सूरजपाल (53) निवासी मुरवार गोंडा (अलीगढ़) भी सवार थे। फेफड़े फटने से पिता श्यामबाबू को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। समधी सूरजपाल और कार चालक सचिन (30) खतरे से बाहर हैं।

हाथरस जंक्शन के गांव महौ निवासी श्याम बाबूलाल किराना कारोबारी हैं। दो बच्चों में बड़ा बेटा कृष्णा भी कारोबार संभालता है। बेटी छवि पढ़ाई कर रही थी साथ ही वह सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम, स्नैपचैट इन्फ्लुएंसर भी थी। इसके जरिये छवि ने पूरे जिले में लोकप्रियता हासिल कर ली।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?