Home » कटनी » कटनी » निवार में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

निवार में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

News Portal Development Companies In India

निवार में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में उपद्रव करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में माधवनगर थाना क्षेत्र की चौकी निवार पुलिस ने ग्राम निवार में उपद्रव करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा द्वारा 16 सितंबर 2026 को कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान कारण ध्रुवे पिता दशरथ धुर्वे, उम्र 20 वर्ष एवं उमेश सिंह पिता चमरू सिंह, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी निवार, थाना माधवनगर, जिला कटनी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार स.उ.नि. अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, गौरव सेन, देवेश कोस्टा तथा आरक्षक अरविंद वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?