Home » कटनी » रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने गणेश विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने गणेश विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

News Portal Development Companies In India

अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट

रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने गणेश विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

पीरबाबा के कृत्रिम विसर्जन कुंड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

कटनी। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पीरबाबा पहुंचकर बनाए जा रहे कृत्रिम विसर्जन कुंड और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर एवं एसपी ने विसर्जन मार्ग की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विसर्जन प्रक्रिया के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहें।

प्रमुख विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कलेक्टर ने विसर्जन कुंड एवं घाटों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग, प्रमुख विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, पीए सिस्टम, कंट्रोल रूम और अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था के लिए संबंधित तहसीलदारों को ग्राम पंचायतों एवं नगर परिषदों के साथ समन्वय करने को कहा गया।

तैराक, होमगार्ड और लाइफ जैकेट रहेंगे उपलब्ध

विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित तैराक एवं होमगार्ड बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार लाइफ जैकेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध रखने को कहा गया है। अधिक भीड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था पर भी विशेष जोर

कलेक्टर एवं एसपी ने विसर्जन स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। संकरे एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा वाहनों के सुचारू आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नदी और तालाब के तटों पर सुरक्षित दूरी तक बैरिकेडिंग कर आवागमन नियंत्रित किया जाएगा।

इन स्थानों पर की गई है विसर्जन की व्यवस्था

जिले में गाटरघाट, माई नदी, मोहन घाट, मसुरहा घाट, चाका तालाब, पुरैनी कुण्ड, पीरबाबा, गुलवारा घाट, रपटा घाट, सुरखी टैंक, बाबा घाट और छपरवाह घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है।

विसर्जन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर समाप्ति तक संबंधित विभागों का स्थानीय अमला मौके पर मौजूद रहेगा। प्रशासन ने प्रतिमाओं का समयबद्ध एवं सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित करने के साथ ही भीड़ और वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम कटनी जितेंद्र पटेल, तहसीलदार ग्रामीण अतुलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

पर्यूषण महापर्व दस धर्मों में आज बृम्हचर्य धर्म की आराधना प्रति दिन उत्तम क्षमा ,मार्दव ,आर्जव ,सत्य , शौच , संयम, तप , त्याग , अकिंचन,और बृम्हचर्य धर्म की साधना से आत्म शुद्धि की ओर पवई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्याग तपस्या साधना में लीन रहे पवई के श्रावक

पर्यूषण महापर्व दस धर्मों में आज बृम्हचर्य धर्म की आराधना प्रति दिन उत्तम क्षमा ,मार्दव ,आर्जव ,सत्य , शौच , संयम, तप , त्याग , अकिंचन,और बृम्हचर्य धर्म की साधना से आत्म शुद्धि की ओर पवई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्याग तपस्या साधना में लीन रहे पवई के श्रावक