Home » कटनी » गोविंद प्रसाद तिवारी को BRCC पवई का प्रभार लिखित परीक्षा की अंतिम वरीयता सूची के आधार पर हुई नियुक्ति, 24 सितंबर को ग्रहण किया पदभार

गोविंद प्रसाद तिवारी को BRCC पवई का प्रभार लिखित परीक्षा की अंतिम वरीयता सूची के आधार पर हुई नियुक्ति, 24 सितंबर को ग्रहण किया पदभार

News Portal Development Companies In India

पवई पन्ना मध्य प्रदेश

गोविंद प्रसाद तिवारी को BRCC पवई का प्रभार

लिखित परीक्षा की अंतिम वरीयता सूची के आधार पर हुई नियुक्ति, 24 सितंबर को ग्रहण किया पदभार

पवई। जनपद शिक्षा केंद्र पवई में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (BRCC) के पद पर गोविंद प्रसाद तिवारी को प्रभार सौंपा गया है। लिखित परीक्षा की अंतिम वरीयता सूची के आधार पर जिला नियुक्ति समिति के अनुमोदन एवं कलेक्टर पन्ना के निर्देशानुसार उच्च माध्यमिक शिक्षक गोविंद प्रसाद तिवारी को यह जिम्मेदारी दी गई है।
गोविंद प्रसाद तिवारी इससे पूर्व जिला शिक्षा केंद्र पन्ना में सहायक परियोजना समन्वयक के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। वहीं, जनपद शिक्षा केंद्र पवई में जनवरी 2025 से उच्च माध्यमिक शिक्षक राजेश पटेल, प्रभारी BRCC के रूप में कार्य कर रहे थे।
नव नियुक्त BRCC गोविंद प्रसाद तिवारी ने 24 सितंबर 2026 को जनपद शिक्षा केंद्र पवई पहुंचकर विधिवत प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान राम भगत द्विवेदी लेखपाल, श्रीकान्त पटेल बी ए सी , जय सिंह एम आर सी, माहेश्वरी पटेल एम आर सी, श्रीमती सुनीला सैनी लिपिक, , भूमिजा शरण सिंह यादव , अरुण तिवारी , अमित रेले , अनिल पटेल , अमित कुमार जैन , राजेंद्र कौंदर, अतुल पांडेय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रभार ग्रहण के साथ ही अब विकासखंड में शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों के समन्वय और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी तिवारी के नेतृत्व में रहेगी।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

पर्यूषण महापर्व दस धर्मों में आज बृम्हचर्य धर्म की आराधना प्रति दिन उत्तम क्षमा ,मार्दव ,आर्जव ,सत्य , शौच , संयम, तप , त्याग , अकिंचन,और बृम्हचर्य धर्म की साधना से आत्म शुद्धि की ओर पवई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्याग तपस्या साधना में लीन रहे पवई के श्रावक

पर्यूषण महापर्व दस धर्मों में आज बृम्हचर्य धर्म की आराधना प्रति दिन उत्तम क्षमा ,मार्दव ,आर्जव ,सत्य , शौच , संयम, तप , त्याग , अकिंचन,और बृम्हचर्य धर्म की साधना से आत्म शुद्धि की ओर पवई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्याग तपस्या साधना में लीन रहे पवई के श्रावक