
कटनी। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह को लेकर कटनी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने थाना कोतवाली में पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के दौरान एएसपी ने अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को उनकी निर्धारित ड्यूटी की जानकारी देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बल प्रभारियों से कहा कि चल समारोह के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहें।
एएसपी ने पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट के लिए पुलिस बल को रवाना किया गया।
अनंत चतुर्दशी को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों, चल समारोह के मार्ग एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अनंत चतुर्दशी पर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना किया चल समारोह और गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
The Bharat Varsh
- Also Read This

