Home » पन्ना » दस दिन की भक्ति के बाद नम हुईं आंखें, बप्पा को दी विदाई पवई नगर सहित अंचल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’, पतने नदी में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

दस दिन की भक्ति के बाद नम हुईं आंखें, बप्पा को दी विदाई पवई नगर सहित अंचल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’, पतने नदी में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

News Portal Development Companies In India

पवई मध्य प्रदेश

दस दिन की भक्ति के बाद नम हुईं आंखें, बप्पा को दी विदाई

पवई नगर सहित अंचल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’, पतने नदी में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

पवई। दस दिनों तक गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर रहे पवई नगर सहित अंचल में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर माहौल भावुक हो गया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे। गणेश पंडालों और घरों में विराजमान प्रतिमाओं की सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और हवन किया गया। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर निकले। पवई नगर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पतने नदी में किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बप्पा को विदाई दी।दस दिनों तक जिन पंडालों में आरती और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा, वहीं विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखों में बिछड़ने का भाव नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी बप्पा को अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ विदा करते दिखाई दिए।
विसर्जन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। विसर्जन हेतु क्रेंन की भी व्यवस्था की गई थी। नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत विसर्जन स्थल पर उपस्तिथ रहे साथ ही थाना प्रभारी सुशील अहिरवार पुलिस दल बल के साथ मौजूद रहे ।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

सार्थक ऐप से ही दर्ज हो डॉक्टरों-कर्मचारियों की उपस्थिति: कलेक्‍टर श्री तिवारी मरीजों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश कलेक्टर और एसपी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद का निरीक्षण

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत कटनी को मिली तीन यात्री बसों की सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने भोपाल से बसों का किया शुभारंभ कैमोर,बाकल और सलैया से कटनी के लिए संचालित होंगी बसें, पैनिक बटन और जीपीएस से बढ़ेगी यात्रियों की सुरक्षा