Home » कटनी » जर्जर मकान का बारजा ढहने से बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

जर्जर मकान का बारजा ढहने से बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

News Portal Development Companies In India

जर्जर मकान का बारजा ढहने से बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
कटनी। शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक स्थित बजाज एजेंसी के सामने शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण एक जर्जर मकान का बारजा अचानक ढह गया। इस हादसे की चपेट में आने से बारजे पर खड़े एक प्रौढ़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सागर पुलिया के पास स्थित अग्रवाल बिल्डिंग में प्रेम लाल (पिता लूसन प्रसाद गड़ारी) किराए के मकान में रहते थे। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से थम-थमकर हो रही बारिश से बिल्डिंग की स्थिति और जर्जर हो चुकी थी। शनिवार दोपहर प्रेम लाल मकान के बारजे (छज्जे) पर खड़े थे, तभी अचानक जर्जर बारजा भरभराकर नीचे आ गिरा। प्रेम लाल भी बारजे के साथ सीधे नीचे आ गिरे और मलबे में दबने व गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रंगनाथ नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से शव को मलबे से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों व इमारत की जर्जर स्थिति को लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?