पन्ना मध्य प्रदेश
जेके सीमेंट की पहल: दिवंगत यदुपति सिंहानिया की जयंती पर पन्ना जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
प्रसूता बहनों को मैटरनिटी व नवजात शिशुओं को बेबी किट
दिवंगत यदुपति सिंहानिया की जयंती के शुभ अवसर पर समाज सेवा की श्रृंखला को निरंतर आगे बढ़ाते हुए जेके सीमेंट (JK Cement) परिवार द्वारा पन्ना जिला अस्पताल में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों को ताजे फल वितरित किए गए, वहीं प्रसूता बहनों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी मैटरनिटी किट तथा नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए बेबी किट का वितरण किया गया। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की उपस्थिति
कार्यक्रम में उपस्थित सीएमएचओ डॉ. राजेश तिवारी ,सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता और पूर्व सीएमएचओ , डॉक्टर एस के त्रिपाठी और अन्य डॉक्टरों ने जेके सीमेंट की इस सामाजिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और नवजात शिशुओं के लिए इस प्रकार का सहयोग अत्यंत सराहनीय है। इस पहल से न केवल प्रसूता महिलाओं को आवश्यक सामग्री मिली है, बल्कि मरीजों के चेहरे पर भी मुस्कान आई है।
जेके सीमेंट प्लांट प्रबंधन, यूनिट हेड कपिल अग्रवाल, एचआर हेड अवनीश गौतम
कार्यक्रम के दौरान जेके सीमेंट प्लांट प्रबंधन एवं मानव संसाधन (HR) विभाग की ओर से विचार व्यक्त करते हुए कहा यदुपति सिंहानिया जी का जीवन हमेशा सामाजिक सरोकार, जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति की सहायता के लिए समर्पित रहा है। उनकी इसी प्रेरणादायी सोच को आगे बढ़ाते हुए जेके सीमेंट प्लांट पन्ना लगातार क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है। हमारा प्रयास है कि हम अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत आगे भी पन्ना जिले के निवासियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहें।”
मरीजों और परिजनों ने जताया आभार
जिला अस्पताल में किट और फल प्राप्त करने वाली प्रसूता बहनों और मरीजों के परिजनों ने इस मानवीय कार्य के लिए संस्था एवं अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री यदुपति सिंहानिया जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

