Home » कटनी » कटनी » बरगवां स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम चोरी कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता से दबोचा गया

बरगवां स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम चोरी कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता से दबोचा गया

News Portal Development Companies In India

बरगवां स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम चोरी कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता से दबोचा गया
कटनी:
शहर के बरगवां रोड स्थित ‘किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम’ में हुई चोरी की वारदात के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कटनी पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज चोरी के एक मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड का रहने वाला है आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने कुछ मीडिया को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम बदरुद्दीन शाह है, जो मूल रूप से झारखंड के साहिबगंज का रहने वाला है।

कोलकाता से ऐसे हुई गिरफ्तारी
एएसपी कमल मौर्य ने मीडिया को जानकारी दी कि घटना के बाद पुलिस लगातार तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की सुरागकशी में जुटी हुई थी। इसी दौरान आरोपी बदरुद्दीन की लोकेशन कोलकाता में ट्रेस की गई। पुख्ता सूचना मिलते ही कटनी पुलिस की एक विशेष टीम को तुरंत कोलकाता के लिए रवाना किया गया, जहाँ शनिवार को उसे धर दबोचा गया।

ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाकर कोर्ट में किया गया पेश
कोलकाता से गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कटनी पहुँची। रविवार को उसे स्थानीय जिला अदालत में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने पुलिस की मांग पर उसे रिमांड पर सौंप दिया है।
माल बरामदगी और अन्य साथियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी गया माल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे गैंग के अन्य सदस्यों, ज्वैलरी के ठिकाने और चोरी की गई संपत्ति के संबंध में सघन पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

न्यायोत्सव के तहत पन्ना में मैराथन दौड़, न्यायाधीशों ने दिखाई हरी झंडी  विधिक सेवा सप्ताह में दौड़े प्रतिभागी, पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

न्यायोत्सव के तहत पन्ना में मैराथन दौड़, न्यायाधीशों ने दिखाई हरी झंडी  विधिक सेवा सप्ताह में दौड़े प्रतिभागी, पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित