Home » कटनी » ग्राम सिमरा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शिकायत, सचिव राजेश खरे पर ₹10 हजार मांगने का आरोप

ग्राम सिमरा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शिकायत, सचिव राजेश खरे पर ₹10 हजार मांगने का आरोप

News Portal Development Companies In India

ग्राम सिमरा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शिकायत, सचिव राजेश खरे पर ₹10 हजार मांगने का आरोप

कटनी। ग्राम सिमरा, ग्राम पंचायत सिंघनपुरी निवासी वंदना साहू पति भैया लाल साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला कटनी के जनसुनवाई केंद्र में कलेक्टर महोदय के नाम आवेदन दिया है। आवेदन में आवेदिका ने अपने कच्चे मकान का पुनः सर्वे कराकर पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

आवेदन के अनुसार वंदना साहू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं और गरीबी रेखा सूची के अंतर्गत जीवन यापन करती हैं। उन्होंने बताया कि उनका मकान कच्चा बना हुआ है, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत को दी गई थी। आवेदन में कहा गया है कि नेहा पाण्डेय, रामदयाल सोनी एवं धर्मेन्द्र सिंह द्वारा मकान का सर्वे किए जाने और कच्चे मकान की फोटो लिए जाने की बात कही गई थी।

आवेदिका के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में पूछने पर सचिव एवं रामदयाल सोनी द्वारा बताया गया कि मकान का सर्वे पहले ही किया जा चुका है। इसके बाद अवधेश दहिया द्वारा कच्चे मकान का सत्यापन किया गया, जिसमें मकान कच्चा पाया गया।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसके बावजूद सचिव राजेश खरे द्वारा आवेदिका का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नहीं जोड़ा गया। आवेदिका ने आरोप लगाया है कि सचिव द्वारा कहा गया कि जब तक ₹10 हजार की राशि नहीं मिलेगी, तब तक उनका नाम आवास योजना की सूची में नहीं आएगा।

वंदना साहू ने आवेदन में बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे ₹10 हजार की राशि दे सकें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनके क्षेत्र में पक्के मकान वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों को लाभ नहीं दिया जा रहा है।

आवेदिका ने कलेक्टर से पूरे मामले पर ध्यान देते हुए मकान का पुनः सर्वे कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

नगर निगम की पहल से शुरू हुआ ‘पालन घर’, नन्हे बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने किया पालन घर का शुभारंभ, 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास की होगी व्यवस्था

राजस्व वसूली में हर अधिकारी-कर्मचारी निभाएं जवाबदेही, लक्ष्य आधारित कार्यवाही करें सुनिश्चित : राजस्व अधिकारी श्री पाठक राजस्व वसूली एवं जलकर राहत योजना के क्रियान्वयन की वर्चुअली समीक्षा बैठक संपन्न