Home » पन्ना » सलेहा रेंज में वन विभाग का एक्शन, 1 हेक्टेयर वन भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

सलेहा रेंज में वन विभाग का एक्शन, 1 हेक्टेयर वन भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

News Portal Development Companies In India

सलेहा रेंज में वन विभाग का एक्शन, 1 हेक्टेयर वन भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

पन्ना। दक्षिण पन्ना वनमंडल के सलेहा वन परिक्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। मुड़िया बीट में विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से कंटूर ट्रेंच की खुदाई कर करीब 1 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

वन भूमि की सुरक्षा को लेकर की गई इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया। कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी सलेहा श्रीमती जीतू सिंह बघेल के निर्देशन में संपन्न हुई।

अभियान में वनरक्षक नीरज पांडे, उमादत्त द्विवेदी, प्रीति दुबे एवं सूर्य प्रताप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।

वन भूमि की सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट

वन विभाग का कहना है कि वन भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए निगरानी और आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सलेहा रेंज में हुई इस कार्रवाई से वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयासों के खिलाफ विभाग की सक्रियता सामने आई है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

नगर निगम की पहल से शुरू हुआ ‘पालन घर’, नन्हे बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने किया पालन घर का शुभारंभ, 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास की होगी व्यवस्था

राजस्व वसूली में हर अधिकारी-कर्मचारी निभाएं जवाबदेही, लक्ष्य आधारित कार्यवाही करें सुनिश्चित : राजस्व अधिकारी श्री पाठक राजस्व वसूली एवं जलकर राहत योजना के क्रियान्वयन की वर्चुअली समीक्षा बैठक संपन्न