Home » पन्ना » जन विश्वास शिविर: छिररहा और टिकरिया में 204 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला लाभ

जन विश्वास शिविर: छिररहा और टिकरिया में 204 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला लाभ

News Portal Development Companies In India

जन विश्वास शिविर: छिररहा और टिकरिया में 204 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला लाभ

जनपद पंचायत पवई अंतर्गत आज ग्राम पंचायत छिररहा और टिकरिया में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत छिररहा में 107 और टिकरिया में 97 कुल 204 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में कलेक्टर पन्ना उषा सिंह परमार, एसपी निवेदिता नायडू, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे बुंदेला, जनपद अध्यक्ष पवई मोहनी आनंद मिश्रा, एसडीएम समीक्षा जैन, एसडीओपी शिवा पाठक, जनपद सीईओ अखिलेश उपाध्याय, तहसीलदार रत्नराशी पाण्डे सहित सभी खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ का वितरण भी किया गया। जिसमें पंचायत स्तर से पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, अनुग्रह सहायता, लाड़ली लक्ष्मी योजना और स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?