Home » कटनी » कटनी » कटनी में लगातार बारिश का कहर, भरभराकर गिरा कच्चा मकान

कटनी में लगातार बारिश का कहर, भरभराकर गिरा कच्चा मकान

News Portal Development Companies In India

कटनी में लगातार बारिश का कहर, भरभराकर गिरा कच्चा मकान

परिवार के अंदर मौजूद होने के दौरान हुआ हादसा, दो साल के मासूम को सुरक्षित निकाला गया

कटनी। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच कटनी में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान दो साल के मासूम शुभांशु को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मामला कावसजी वार्ड स्थित श्मशान भूमि के पास का है। यहां रहने वाले अजित चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी (27) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो वर्षीय शुभांशु सहित प्रीति चौधरी, शोभा चौधरी और नीलू चौधरी रहते हैं।

बताया गया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सुबह अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान के धराशायी होने से घर में रखा घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ है। हादसे के बाद परिवार के सामने अब रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद राजेश जाटव मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना शासन-प्रशासन को देने के बावजूद संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

प्रशासन से मदद की गुहार

मकान मालिक अजित चौधरी ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर राहत, सुरक्षित आवास और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

पूर्व पार्षद राजेश जाटव ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लगातार बारिश के बीच परिवार को किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जा सके।

फिलहाल लगातार बारिश के बीच मकान गिरने से परिवार खुले आसमान के नीचे आने की स्थिति में है। अब परिवार को प्रशासन से राहत और मदद का इंतजार है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?