Home » कटनी » कटनी » लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी, सुबह मिला शव

लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी, सुबह मिला शव

News Portal Development Companies In India

लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी, सुबह मिला शव

कुठला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, मृतक की पहचान और हत्यारों की तलाश में जुटी टीम

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की बीती रात हत्या किए जाने की आशंका है। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं वारदात की वास्तविक वजह और घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

सेवा सेतु शिविर में वार्ड स्तर पर नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ नगर के विभिन्न 6 स्थानों पर आयोजित शिविरों में महापौर जिला अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने सहभागिता कर, किया हितलाभ का वितरण