Home » कटनी » कटनी » अस्पताल में मरीजों की परेशानी पर तत्काल सक्रिय हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, अधिकारियों से की फोन पर चर्चा

अस्पताल में मरीजों की परेशानी पर तत्काल सक्रिय हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, अधिकारियों से की फोन पर चर्चा

News Portal Development Companies In India

अस्पताल में मरीजों की परेशानी पर तत्काल सक्रिय हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, अधिकारियों से की फोन पर चर्चा

कटनी। अस्पताल में मरीजों को उपचार के दौरान आ रही समस्याओं और आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा तत्काल सक्रिय हुए। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

मरीजों और उनके परिजनों ने उपचार के दौरान आ रही परेशानियों एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर अपनी बात जिला पंचायत उपाध्यक्ष के सामने रखी। इस पर श्री विश्वकर्मा ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके से ही संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और मरीजों को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मरीज और उनके परिजन इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा उपचार से संबंधित समस्या सामने आती है तो उसका समय पर समाधान किया जाना आवश्यक है।

इस दौरान अशोक विश्वकर्मा ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और मरीजों एवं उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनने और तत्काल अधिकारियों से चर्चा कर समाधान की पहल करने की श्री विश्वकर्मा की सक्रियता की अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं परिजनों ने सराहना की।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

सेवा सेतु शिविर में वार्ड स्तर पर नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ नगर के विभिन्न 6 स्थानों पर आयोजित शिविरों में महापौर जिला अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने सहभागिता कर, किया हितलाभ का वितरण