Home » पन्ना » जनजातीय गौरव दिवस पर पन्ना में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, जागरूकता रैली निकालकर दिया एकता और शिक्षा का संदेश

जनजातीय गौरव दिवस पर पन्ना में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, जागरूकता रैली निकालकर दिया एकता और शिक्षा का संदेश

News Portal Development Companies In India

जनजातीय गौरव दिवस पर पन्ना में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, जागरूकता रैली निकालकर दिया एकता और शिक्षा का संदेश

जनअभियान परिषद के तत्वावधान में जिले के सभी विकासखंडों में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती, उनके संघर्ष और बलिदान को किया याद

पन्ना, मध्यप्रदेश। जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिले के सभी विकासखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व एवं क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर जनजातीय गौरव और भगवान बिरसा मुंडा के विचारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से लोगों को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन से परिचित कराया गया। इसके पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना और समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने समाज को नशा और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों से दूर रहकर शिक्षा, जागरूकता और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से विनय शर्मा, मेंटर्स तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व एवं क्षमता विकास पाठ्यक्रम के समस्त छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

जनअभियान परिषद के तत्वावधान में जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय गौरव दिवस को सामाजिक जागरूकता और प्रेरणा के रूप में मनाया गया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

न्यायोत्सव के तहत पन्ना में मैराथन दौड़, न्यायाधीशों ने दिखाई हरी झंडी  विधिक सेवा सप्ताह में दौड़े प्रतिभागी, पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

न्यायोत्सव के तहत पन्ना में मैराथन दौड़, न्यायाधीशों ने दिखाई हरी झंडी  विधिक सेवा सप्ताह में दौड़े प्रतिभागी, पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित