Home » पन्ना » न्यायोत्सव के तहत पन्ना में मैराथन दौड़, न्यायाधीशों ने दिखाई हरी झंडी विधिक सेवा सप्ताह में दौड़े प्रतिभागी, पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

न्यायोत्सव के तहत पन्ना में मैराथन दौड़, न्यायाधीशों ने दिखाई हरी झंडी  विधिक सेवा सप्ताह में दौड़े प्रतिभागी, पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

News Portal Development Companies In India

न्यायोत्सव के तहत पन्ना में मैराथन दौड़, न्यायाधीशों ने दिखाई हरी झंडी

 विधिक सेवा सप्ताह में दौड़े प्रतिभागी, पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

पन्ना , मध्यप्रदेश। आमजन को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना द्वारा न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शरत चन्द्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इस दौरान जिले के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस मैराथन में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। मैराथन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से शुरू होकर प्राणनाथ चौक होते हुए गांधी चौक पहुंची। इसके बाद इसी मार्ग से वापस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

 न्याय  और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जागरूकता का संदेश पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने और आमजन को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया।

मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को न्याय तक आसान पहुंच, उनके कानूनी अधिकारों और जरूरतमंदों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने और विधिक जागरूकता फैलाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

पुरुष एवं महिला वर्ग में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में अभिलाष सिंह ठाकुर ने प्रथम, अमर सिंह कुशवाहा ने द्वितीय तथा अशोक कुमार जाटव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में आराधना अहिरवार प्रथम, खुशबू अहिरवार द्वितीय और प्रियंका कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं।

सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैराथन के समापन के बाद प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार एवं नारियल पानी की व्यवस्था भी की गई।

न्यायिक अधिकारी एवं विधिक सेवा टीम रही मौजूद

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रूपेश शर्मा, विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुशवाह, जिला न्यायाधीश सुरेन्द्र मेश्राम एवं अरविन्द शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजकुमार गौड़ एवं भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षु न्यायाधीश रोहित जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन, जेल अधीक्षक गणेश सिंह सहित जेल स्टाफ मौजूद रहा।

इसके अलावा लीगल एड डिफेंस काउंसिल टीम के चीफ आनंद त्रिपाठी, डिप्टी चीफ करन सिंह, पवन पाण्डेय, असिस्टेंट विजयलक्ष्मी, रोहित नायक, शशांक चतुर्वेदी एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स ने भी सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में राजकुमार सेन, शर्मिला विश्वास, देवीदीन अहिरवार, प्रशांत कुशवाहा, लोकेन्द्र सिंह, सलमान खान एवं जयप्रकाश लटोरिया का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?