पवई मध्य प्रदेश
अनु विभागीय अधिकारी पवई का हुआ स्थानांतरण
विदाई समारोह में हुई भावुक
बीते दिनों मध्य प्रदेश गृह विभाग पुलिस के द्वारा अनुविभागीय अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई थी, जिसमें पवई अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती भावना दांगी का स्थानांतरण राजगढ़ जिले के लिए हुआ है। उनके स्थानांतरण पर शनिवार को थाना परिसर पवई में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में थाना प्रभारी सुशील अहिरवार सहित समस्त स्टाफ एवं पत्रकारों के द्वारा उन्हें शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सभी ने अनु विभागीय अधिकारी के 14 महीने के कार्यकाल पर अपने-अपने भाव प्रकट किए और अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान उद्बोधन देते हुए एसडीओपी भावुक हो गईं। उन्होंने पवई में अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।

