Home » कटनी » राजस्व वसूली में हर अधिकारी-कर्मचारी निभाएं जवाबदेही, लक्ष्य आधारित कार्यवाही करें सुनिश्चित : राजस्व अधिकारी श्री पाठक राजस्व वसूली एवं जलकर राहत योजना के क्रियान्वयन की वर्चुअली समीक्षा बैठक संपन्न

राजस्व वसूली में हर अधिकारी-कर्मचारी निभाएं जवाबदेही, लक्ष्य आधारित कार्यवाही करें सुनिश्चित : राजस्व अधिकारी श्री पाठक राजस्व वसूली एवं जलकर राहत योजना के क्रियान्वयन की वर्चुअली समीक्षा बैठक संपन्न

News Portal Development Companies In India

राजस्व वसूली में हर अधिकारी-कर्मचारी निभाएं जवाबदेही, लक्ष्य आधारित कार्यवाही करें सुनिश्चित : राजस्व अधिकारी श्री पाठक

राजस्व वसूली एवं जलकर राहत योजना के क्रियान्वयन की वर्चुअली समीक्षा बैठक संपन्न

कटनी। नगर निगम की राजस्व वसूली को गति देने तथा जलकर राहत योजना के माध्यम से अधिकाधिक बकायेदार उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से निगमायुक्त के निर्देश पर राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने मंगलवार शाम राजस्व एवं जलकर शाखा के कार्यों की वर्चुअली समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व अमले का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करे।

जलकर राहत योजना के अंतर्गत बकाया राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। योजना की समय-सीमा में अब मात्र 11 दिवस शेष रहने के दृष्टिगत राजस्व अधिकारी ने अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बकायेदार जलकर उपभोक्ता तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए तथा उन्हें निर्धारित अवधि में छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

बड़े बकायेदारों के प्रकरणों पर विशेष ध्यान

समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारी ने बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि बकाया वसूली के लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही जलकर वसूली अभियान में तेजी लाते हुए प्रत्येक स्तर पर कार्यों की प्रगति का आकलन करने के निर्देश दिए।

दैनिक कार्ययोजना बनाकर करें परिणाममूलक प्रयास

राजस्व अधिकारी ने कहा कि बकाया वसूली केवल निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने जलकर राहत योजना के शेष दिनों में विशेष संपर्क अभियान चलाने, उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने तथा पात्र बकायेदारों को छूट का लाभ दिलाने के लिए नियमित प्रयास करने के साथ ही योजना के तहत बकाया राशि जमा नहीं करने वालों पर नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सहायक राजस्व अधिकारी श्री सागर नायक सहित राजस्व एवं जलप्रदाय शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

नगर निगम की पहल से शुरू हुआ ‘पालन घर’, नन्हे बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने किया पालन घर का शुभारंभ, 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास की होगी व्यवस्था