Home » खेल » Ind Vs Sl Day 4:आखिरी दिन रोमांचक होगा कोलंबो टेस्ट, श्रीलंका 16 रन से आगे; भारतीय टीम की नजर चार विकेट पर

Ind Vs Sl Day 4:आखिरी दिन रोमांचक होगा कोलंबो टेस्ट, श्रीलंका 16 रन से आगे; भारतीय टीम की नजर चार विकेट पर

News Portal Development Companies In India

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के बेहद करीब पहुंच गई है। चौथे दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी के कारण समय से पहले समाप्त हुआ। श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बाद दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं और अब भारत से 16 रन आगे है। स्टंप्स के समय सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर नाबाद थे। भारत ने पहली पारी में 503/9 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई थी। भारत को 213 रन की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा।


Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?