विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) यूजीसी नेट जून 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी इस सप्ताह जारी करेगी। ताजा अपडेट में बताया गया है कि यूजीसी नेट के 84 विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे।
एनटीए ने यह भी बताया है कि यूजीसी नेट जून 2026 के अलावा सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) तथा एआईसीई (पीएचडी) 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम भी एनटीए की वेबसाइट पर इसी हफ्ते प्रकाशित किए जाएंगे।








