इंदिरा नगर से कन्हवारा तक अवैध सट्टे का जाल! किराना दुकानों से लेकर कन्हवारा मुक्ति धाम बगीचा तक सट्टा पर्चियों का खेल , कुठला पुलिस पर उठे सवाल
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र में कथित अवैध सट्टा और शराब बिक्री को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि इंदिरा नगर से लेकर कन्हवारा गांव तक सट्टा पर्चियों का खेल खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार पुलिस की कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर क्षेत्र में एक किराना दुकान की आड़ में कथित तौर पर सट्टा पर्चियां काटने और अवैध शराब बिक्री के आरोप हैं। वहीं मुक्तिधाम बगीचा तथा कन्हवारा शराब दुकान के आसपास भी सट्टा पर्चियां काटे जाने की शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही हैं।
इंदिरा नगर बना कथित अवैध गतिविधियों का केंद्र?
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र में सट्टे के साथ कथित अवैध शराब और गांजे की गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं। सट्टे में अधिक पैसा कमाने का लालच देकर गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को कथित तौर पर इस खेल में धकेले जाने की बात कही जा रही है।
कन्हवारा में भी सट्टे के आरोप
कन्हवारा गांव को लेकर भी स्थानीय लोगों ने सट्टा और जुआ गतिविधियों के आरोप लगाए हैं। सवाल यह है कि यदि इन गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, तो पुलिस की निगरानी और कार्रवाई कहां है?
क्या सटोरियों पर कार्रवाई होगी या सवाल यूं ही बने रहेंगे?
स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि आखिर कथित सटोरियों में इतना बेखौफ होकर काम करने की हिम्मत कैसे बनी हुई है। कुछ लोग पुलिस संरक्षण की आशंका भी जता रहे हैं,
अब सबसे बड़ा सवाल कुठला पुलिस के सामने है—क्या इंदिरा नगर से कन्हवारा तक कथित सट्टा नेटवर्क की जांच होगी? क्या किराना दुकानों और अन्य स्थानों पर चल रही अवैध सट्टा और अवैध शराब गतिविधियों पर कार्रवाई होगी?
स्थानीय नागरिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध सट्टा, जुआ और शराब बिक्री के आरोपों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
इंदिरा नगर से कन्हवारा तक अवैध सट्टे का जाल! किराना दुकानों से लेकर कन्हवारा मुक्ति धाम बगीचा तक सट्टा पर्चियों का खेल , कुठला पुलिस पर उठे सवाल
The Bharat Varsh
- Also Read This

