Home » पन्ना » यदुपति सिंघानिया जयंती पर जेके सीमेंट की अनूठी पहल, 350 से अधिक महिलाओं को मिला हुनर और 88 युवा बने उद्यमी

यदुपति सिंघानिया जयंती पर जेके सीमेंट की अनूठी पहल, 350 से अधिक महिलाओं को मिला हुनर और 88 युवा बने उद्यमी

News Portal Development Companies In India

यदुपति सिंघानिया जयंती पर जेके सीमेंट की अनूठी पहल, 350 से अधिक महिलाओं को मिला हुनर और 88 युवा बने उद्यमी

पन्ना, मध्य प्रदेश। स्व. यदुपति सिंघानिया जी की जयंती की शुभ श्रृंखला के तहत जेके सीमेंट द्वारा सामाजिक सरोकार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं। कौशल विकास, युवा उद्यमिता और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए गए इन प्रयासों से स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है।

जेके सीमेंट के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अब तक 350 से अधिक महिलाओं और बच्चियों को ब्यूटीशियन एवं सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद कई महिलाएं अपने स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में सुधा कुशवाहा, पति शिव कुमार ने अपना ब्यूटी पार्लर शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया।

वहीं, युवा उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 88 युवाओं को विशेष मेंटरशिप प्रदान की गई। प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के बाद ये युवा अपने-अपने व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं और रोजगार के अवसर भी तैयार कर रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी जेके सीमेंट की टीम ने अमनगंज और सिमरिया अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को ताजे फलों का वितरण किया। इसके साथ ही नवजात शिशुओं और माताओं की बेहतर देखभाल के लिए अस्पतालों में मैटर्नल किट्स एवं बेबी किट्स भी भेंट की गईं।

जेके सीमेंट की इन पहलों का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को शिक्षा, कौशल, स्वरोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है। कंपनी का कहना है कि स्व. यदुपति सिंघानिया जी का समाज के हर वर्ग को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने का सपना था और इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक विकास के प्रयास जारी हैं।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?